मुंबई में मास्क लगाना हुआ कंपल्सरी, न लगाने बड़ा जुर्माना देना होगा
Jun २९, २०२० १७:०५ Asia/Kolkata
भारत में कोरोना वायरस कोविड-19 के लगातार बढ़ते मामलों के बीच मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मास्क न लगाने पर सख़्ती बढ़ाने का इशारा दिया है।
बीएमसी के नए आदेश के मुताबिक़, सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मुंबई में मास्क न पहनने पर 1000 रूपये जुर्माना देना पड़ेगा।
डॉक्टर, कोविड-19 से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क लगाने पर बहुत ताकीद कर रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि मुंबई में पर दिन कोविड-19 के 1200 नए केस सामने आ रहे हैं और महाराष्ट्र में इस वायरस का फैलाव सबसे ज़्यादा है।(MAQ/N)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
टैग्स