भारतीय असंभव को भी पाने का जज़्बा रखते हैंः मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i88939-भारतीय_असंभव_को_भी_पाने_का_जज़्बा_रखते_हैंः_मोदी
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने से लेकर कोरोना के ख़िलाफ़ जंग तक में भारत की अग्रणी भूमिका होगी।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul ०९, २०२० १३:५४ Asia/Kolkata
  • भारतीय असंभव को भी पाने का जज़्बा रखते हैंः मोदी

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने से लेकर कोरोना के ख़िलाफ़ जंग तक में भारत की अग्रणी भूमिका होगी।

उन्होंने इंडिया ग्लोबल वीक 2020 का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह पुनर्जीवित करने का समय है और यह स्वभाविक बात है कि वैश्विक पुनर्जीवन को भारत के साथ जोड़ा जा रहा है।

भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय असंभव को भी पाने का जज़्बा रखते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि भारत ने हर चुनौतियों को पार किया है, चाहे वे सामाजिक हों या आर्थिक।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकवरी के संकेत देख रहे हैं। भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हम भारत में मौजूदगी के लिए सभी ग्लोबल कंपनियों के लिए रेड कार्पेट बिछा रहे हैं। भारत में जिस तरह की संभावनाएं हैं वैसी बहुत कम देशों में मिलेंगी।

भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि महामारी ने एक बार फिर दिखाया है कि भारतीय फ़ार्मा इंडस्ट्री न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए संपत्ति है और इसने दवाओं की क़ीमत घटाने में अहम भूमिका निभाई है।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज हमारी कंपनियां वैक्सीन विकसित करने के दुनिया के प्रयासों में शामिल हैं। एक बार वैक्सीन की खोज हो जाने के बाद जिस पैमाने पर इसके उत्पादन की आवश्यकता होगी, उसमें भारत की अहम भूमिका होगी। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए