कोरोना अब भी उतना ही घातक है जितना पहले थाः मोदी
भारत के प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो संबोधन में कहा है कि कोरोना अब भी उतना ही घातक है जितना पहले था।
नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि 21 साल पहले भारतीय सेना ने भारत की जीत का झंडा फहराया था। उन्होंने कहा कि मैं वीर जवानों के साथ ही उन्हें जन्म देने वाली माताओं को भी नमन करता हूं। उन्होंने कारोना वायरस के ख़िलाफ़ देश के एकजुट होकर लड़ने की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह वायरस अब भी पहले की तरह ही ख़तरनाक है। भारत के प्रधानमंत्री ने मास्क को भी आवश्यक बताया। भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस साल स्वतंत्रता दिवस अलग परिस्थितियों में मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस समय देश का एक बड़ा हिस्सा बाढ़ से जूझ रहा है और बिहार व असम जैसे राज्यों के कई क्षेत्रों में तो बाढ़ ने काफ़ी मुश्किलें पैदा की हैं इस लिए हर तरह से राहत और बचाव काम तेज़ी से जारी रहने की ज़रूरत है। भरत के प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के नुक़सानों की तरफ़ इशारा करते हुए कभी-कभी लोग इस बात को समझे बिना सोशल मीडिया पर ऐसी चीज़ों को बढ़ावा देते हैं जो देश का नुक़सान पहुंचाती हैं। मोदी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से देश ने एकजुट होकर जिस तरह कोरोना से मुक़ाबला किया है, उसने अनेक आशंकाओं को ग़लत सिद्ध किया है। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!