भारत, होटल में लगी भीषण आग, अब तक 7 लोग हताहत
भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के विजयवाड़ा में स्थित स्वर्ण पैलेस नामक एक होटल में आग लग गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, अब तक इस घटना में 7 लोगों की जान जा चुकी है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसारस, भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के विजयवाड़ा में स्थित स्वर्ण पैलेस नामक एक होटल को एक प्राइवेट अस्पताल कोविड-19 से संक्रमित रोगियों को रखने के लिए केयर सेन्टर के रूप में इस्तेमाल कर रहा था। विजयवाड़ा पुलिस कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि, अग्निशमन विभाग के अनुसार अब तक हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। विजयवाड़ा पुलिस विभाग ने बताया है कि जब आग लगी उस समय होटल में क़रीब 50 लोग मौजूद थे। आग से बचने के लिए चार लोग अस्पताल की इमारत से नीचे कूदे थे। अब तक इन चारों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों को नज़दीक के ही रमेश अस्पताल में ले जाया गया है।
इस बीच आंध्र प्रदेश की गृह राज्य मंत्री मेकाथोटी सुचरिता ने बताया है कि संभवता आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार एस राजीव कृष्णा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री ने हादसे में प्रभावित लोगों के इलाज का और उनकी मदद का वादा किया है। (RZ)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए