आर्थिक वृद्धि में लगातार गिरावट हम सभी के लिए चेतावनीः रघुराम राजन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i90651-आर्थिक_वृद्धि_में_लगातार_गिरावट_हम_सभी_के_लिए_चेतावनीः_रघुराम_राजन
भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दी है। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०२० १६:५४ Asia/Kolkata
  • आर्थिक वृद्धि में लगातार गिरावट हम सभी के लिए चेतावनीः रघुराम राजन

भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दी है। 

 राजन ने भारत की मोदी सरकार को सलाह दी है कि अगर स्थिति को अभी नहीं संभाला गया तो फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में और गिरावट आ सकती है।

राजन ने अपने लिंक्डइन पेज पर पोस्ट में लिखा है कि आर्थिक वृद्धि में इतनी बड़ी गिरावट हम सभी के लिए चेतावनी है।  रघुराम राजन ने कहा कि वर्ष 2020-21 की पहली तीमाही के जीडीपी के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की तबाही का अलार्म है।  उन्होंने कहा कि एसे में सरकार को अलर्ट हो जाना चाहिए। रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने यह सुझाव अपने लिंक्डइन पेज पर एक पोस्ट में दिया है। राजन ने कहा कि दुर्भाग्य से शुरुआत में जो गतिविधियां एकदम तेजी से बढ़ी थीं अब वे फिर ठंडी पड़ गई हैं।  भारत में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की गिरावट आई है।  असंगठित क्षेत्र के आंकड़े आने के बाद यह गिरावट और अधिक हो सकती है।

राजन ने कहा है कि भारत सरकार, भविष्य में प्रोत्साहन पैकेज देने के लिए संसाधनों को बचाने की रणनीति पर चल रही है जो आत्मघाती सिद्ध हो सकती है। सरकार सोच रही है कि कोरोना वायरस पर क़ाबू पाने के बाद राहत पैकेज देंगे।  रघुराम राजन का कहना है कि वे स्थिति की गंभीरता को कमतर करके आंक रहे हैं। एसे में तबतक देश की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान हो चुका होगा।