बिहार चुनाव, एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के बीच में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया।
सीट बंटवारे का ऐलान पटना स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में किया गया।
राज्य में बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जेडीयू 122 सीटों पर ज़ोर आज़माई करेगी। जीतन राम मांझी की 'हम' पार्टी को जेडीयू अपने हिस्से से सीट देगी।
जेडीयू ने सोमवार को ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के साथ ही उन्हें सिंबल देना शुरू कर दिया था वहीं भाजपा आज अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी।
इससे पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं, बिहार के गठबंधन में सारी बातें नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही हैa
उनका कहना था कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व को भाजपा पूरी तरह से स्वीकार करती है। एनडीए गठबंधन में वही रहेंगे जिन्हें उनका नेतृत्व स्वीकार है। उनको मुख्यमंत्री बनाने के लिये भाजपा पूरी कोशिश करेगी और तीन चौथाई बहुमत से नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम सरकार बनायेंगे ।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक चयनित प्रत्याशियों को फोन कर नामांकन के लिए अपने काग़जात तैयार करने के लिए कह दिया गया है जबकि टिकट न मिलने से नाराज कई नेताओं ने भाजपा को छोड़ने का फ़ैसला किया है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए