आरएसएस का दावाः भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे ज़्यादा संतुष्ट
भारत के चरमपंथी हिंदू संगठन आरएसएस के प्रमुख ने भारतीय मुसलमानों को दुनिया में सबसे अधिक संतुष्ट बताया है और कहा है कि जब भारतीयता की बात आती है तो सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े होते हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने एक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि भारतीय मुसलमान दुनिया में सबसे अधिक संतुष्ट हैं और किसी भी तरह की कट्टरता और अलगाववाद केवल वही लोग फैलाते हैं जिनके अपने हित प्रभावित होते हैं। भागवत ने मुग़ल शासक अकबर के ख़िलाफ़ युद्ध में मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की सेना में बड़ी संख्या में मुस्लिम सैनिकों की उपस्थिति का उल्लेख करते हुए ने कहा कि जब भी देश की संस्कृति पर हमला हुआ है तो सभी धर्मों के लोग साथ मिलकर खड़े हुए हैं।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत के विपरीत पाकिस्तान ने कभी दूसरे धर्मों के अनुयायियों को अधिकार नहीं दिए और इसे मुसलमानों के अलग देश की तरह बना दिया गया। भागवत ने कहा कि भारत के संविधान में यह नहीं कहा गया कि यहां केवल हिंदू रह सकते हैं या यहां केवल हिंदुओं की बात सुनी जाएगी, या अगर आपको यहां रहना है तो आपको हिंदुओं की प्रधानता स्वीकार करनी होगी। भागवत ने कहा कि जब भी भारत और इसकी संस्कृति के लिए समर्पण जागृत होता है तो सभी धर्मों के बीच भेद समाप्त हो जाता है और सभी धर्मों के लोग एक साथ खड़े हो जाते हैं। (HN)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए