भारत में कोरोना के नए 66,732 नये मामले सामने
भारत में कोरोना के नए 66,732 नये मामले सामने आने के बाद वहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 71 लाख के पार पहुंच गई है।
भारत में कोविड-19 के 66,732 नये मामले सामने आए हैं। आने के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख के पार पहुंच गयी, जबकि बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 61 लाख हो गई है, जिससे देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.36 प्रतिशत पर पहुंच गई।
भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को दिए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 71,20,538 हो गए हैं। एक दिन में संक्रमण के कारण 816 और मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 1,09,150 तक पहुंच गई। लगातार चौथे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9 लाख से नीचे रही। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या 8,61,853 है, जो कि कुल मामलों का 12.10 प्रतिशत है। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है।
भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। 16 सितंबर को यह 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या के पार थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में 11 अक्टूबर तक कोरोना के कुल 8,78,72,093 नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 9,94,851 नमूनों की जांच की गई।