भारत, कोरोना पर किसी हद तक नियंत्रण, 579 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i91705-भारत_कोरोना_पर_किसी_हद_तक_नियंत्रण_579_लोगों_की_मौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 हज़ार 722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 75 लाख 50 हज़ार 273 हो गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १९, २०२० ०९:३० Asia/Kolkata
  • भारत, कोरोना पर किसी हद तक नियंत्रण, 579 लोगों की मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 हज़ार 722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 75 लाख 50 हज़ार 273 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख 14 हज़ार 610 हो गई है।

भारत में 9 अक्तूबर से यह लगातार 10वां दिन है, जब 24 घंटे में संक्रमण के नए मामले 75 हज़ार से कम रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले 60 हज़ार से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम रही।

मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 सक्रिय मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे रही। आंकड़ों के अनुसार 77 लाख 2 हज़ार 55 मरीज़ों का इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 10.23 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए