भारत के लिए ख़ुश ख़बरी, कोरोना के केसेज़ में लगातार कमी
भारत में कोरोना वायरस के केसेज़ में लगातार कमी आ रही है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जुलाई के बाद ऐसा पहली बार है जब कोरोना के नए केस बीते 24 घंटे में 47 हज़र से भी कम मिले हैं।
पिछले 24 घंटों में भारत में 46 हज़ार 791 नए मामले और 587 मौत के मामले सामने आए हैं।
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दे में कोरोना वायरस के 46791 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 587 लोगों की मौतें हुई हैं।
भारत में कोरोना वायरस के कुल केस 75 लाख 97 हज़ार 064 हैं और एक्टिव केसों की संख्या 7 लाख 48 हज़ार 538 है जो कल की तुलना में 23,517 की गिरावट देखी गई है जबकि 67 लाख 33 हज़ार 329 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कल से आज तक में कोरोना को हराने वालों में लगभग 70 हज़ार की वृद्धि देखी गई है जबकि कोरोना से अब तक 1 लाख 15 हज़ार 197 लोगों की मौत हो चुकी है। (AK)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए