अमरीकी विदेशमंत्री और युद्धमंत्री से भारतीय एनएसए की मुलाक़ात
https://parstoday.ir/hi/news/india-i91899-अमरीकी_विदेशमंत्री_और_युद्धमंत्री_से_भारतीय_एनएसए_की_मुलाक़ात
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और अमरीकी युद्धमंत्री मार्क स्पर के साथ बैठक की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २७, २०२० ०९:०५ Asia/Kolkata
  • अमरीकी विदेशमंत्री और युद्धमंत्री से भारतीय एनएसए की मुलाक़ात

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और अमरीकी युद्धमंत्री मार्क स्पर के साथ बैठक की।

सूत्रों के अनुसार साउथ ब्लॉक में होने वाली इस बैठक को उन्होंने रचनात्मक क़रार दिया और कहा कि रणनीतिक महत्व के मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की गयी।

सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों ने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और सभी डोमेन में क्षमताओं का निर्माण करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला, ताकि एक सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा वातावरण सुनिश्चित हो सके।

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेश और रक्षा मंत्री इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। दोनों देशों के बीच टू प्लस टू बैठक हो रही है। इस बैठक में भारत की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हुए हैं। (AK)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए