अमरीका के साथ भारत के नए सैन्य समझौते पर पाकिस्तान की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i91926-अमरीका_के_साथ_भारत_के_नए_सैन्य_समझौते_पर_पाकिस्तान_की_चेतावनी
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका व भारत के बीच होने वाले नए सैन्य समझौते बेका के संबंध में सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २८, २०२० ०८:४१ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ भारत के नए सैन्य समझौते पर पाकिस्तान की चेतावनी

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमरीका व भारत के बीच होने वाले नए सैन्य समझौते बेका के संबंध में सचेत किया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारत की राजधानी नई दिल्ली में इस देश के विदेश व रक्षा मंत्री और अमरीका के विदेश व रक्षा मंत्रियों की बैठक के बाद दोनों देशों के बीच होने वाले बेका समझौते के बारे में कहा है कि भारत व अमरीका के बीच संवेदनशील सूचनाओं के आदान-प्रदान के समझौते पर दस्तख़त क्षेत्रीय की शांति के लिए ख़तरा सिद्ध हो सकता है। अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ाहिद हफ़ीज़ चौधरी ने सचेत किया है कि भारत को नए सैनिक हार्डवेयरों, टेक्नाॅलोजियों और सूचनाओं की आपूर्ति, क्षेत्र की स्थिरता व शांति के लिए ख़तरा बन सकती है।

 

उल्लेखनीय है कि भारत और अमरीका के बीच मंगलवार को बेसिक एक्सचेंज एंड कोऑपरेशन एग्रीमेंट (बेका) पर हस्ताक्षर हुए। इस समझौते के अंतर्गत भारत अपने क्रूज़ व बैलिस्टीक मीज़ाइलों से सटीक निशाना लगाने के लिए अमरीका के सैटेलाइट सिस्टम के डेटा से फ़ायदा उठा सकेगा। अमरीकी सैटेलाइट डेटा में किसी भी क्षेत्र की सटीक भौगोलिक लोकेशन होती है। बेका समझौते से अमरीका व भारत को आपसी सूचनाओं को साझा करने में भी आसानी होगी। कहा जा रहा है कि अमरीका ने मुख्य रूप से चीन को दृष्टिगत रख कर भारत के साथ बेका समझौता किया है। इस समय भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर काफ़ी तनाव है। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए