दिवाली के बाद भारत में कोरोना के मामलों में उछाल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i92492-दिवाली_के_बाद_भारत_में_कोरोना_के_मामलों_में_उछाल
भारत में एक बार फिर से कोरोना क़हर बढ़ता दिखाई दे रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १९, २०२० ०९:१२ Asia/Kolkata
  • दिवाली के बाद भारत में कोरोना के मामलों में उछाल

भारत में एक बार फिर से कोरोना क़हर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

पिछले 24 घंटो में 45 हज़ार 576 नए कोरोना वायरस मामलों के साथ भारत के कुल मामले 89 लाख 58 हज़ार 484 हो गए।

पिछले 24 घंटों में भारत में 585 नई मौतें हुई और इसी के साथ ही पूरे देश में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 1 लाख 31 हज़ार 578 हो गया।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों 3,502 की कमी के बाद सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 43 हज़ार 303 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 48 हज़ार 493 लोगों ने कोरोना को मात दी है। भारत में अब तक 83 लाख 83 हज़ार 603 लोग कोरोना से अब मुक्ति पा चुके हैं। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए