भारतीय अर्थव्यवस्था पर आज़ादी के बाद पहली बार मंदी का सामना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i92727-भारतीय_अर्थव्यवस्था_पर_आज़ादी_के_बाद_पहली_बार_मंदी_का_सामना
भारतीय अर्थव्यवस्था आज़ादी के बाद पहली बार मंदी का सामना कर रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २८, २०२० १७:२५ Asia/Kolkata
  • भारतीय अर्थव्यवस्था पर आज़ादी के बाद पहली बार मंदी का सामना

भारतीय अर्थव्यवस्था आज़ादी के बाद पहली बार मंदी का सामना कर रही है।

भारतीय अर्थव्यवस्था, जुलाई और सितंबर के दौरान 7 दश्मलव 5 फ़ीसद सिकुड़ी और इस तरह यह अर्थव्यवस्था, बुरा प्रदर्शन करने वाली विकसित और उभरती हुयी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गयी, क्योंकि आज़ादी के बाद पहली बार तक्नीकी क्षेत्र की मंदी में दाख़िल हुयी है।

एएफ़पी की रिपोर्ट के मुताबिक़, सरकारी आंकड़े से पता चलता है कि अर्थव्यवस्था मंदी में दाख़िल हो गयी है।

हालांकि पिछली तिमाही में 23 दश्मलव 9 फ़ीसद सिकुड़ने के मुक़ाबले में, मौजूदा आंकड़े में बेहतरी हुयी है, लेकिन फिर भी यह आंकड़ा बताता है कि एशिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है क्योंकि डिमांड बहाल करने और रोज़गार पैदा करने की कोशिश में है जबकि कोरोना वायरस के इन्फ़ेक्शन का दायरा बढ़ रहा है। (MAQ/N)