दक्षिणी भारत में रहस्मय बीमारी, 400 भर्ती, 1 की मौत
दक्षिणी भारत में रहस्मय बीमारी से 1 की मौत हो चुकी है जबकि 400 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कुछ रिपोर्टों में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुयी है।
आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया की इस रहस्मय इन्फ़ेक्शन से बहुत से लोग मतली और मिर्गी की तरह दौरा पड़ने के बाद बेहोश हो गए।
शनिवार को सबसे पहले इस बीमारी का, आंध्र प्रदेश के इलूरू शहर में पता चला। इलूरू, प्राचीन शहर है जो हाथ से बुनी हुयी चीज़ों के लिए मशहूर है।
मरीज़ों में मतली, बेचैनी से लेकर बेहोशी जैसे लक्षण ज़ाहिर हुए।
आंध्र प्रदेश में सरकारी और मेडिकल अधिकारियों का कहना है कि हफ़्ते के अंत तक 200 से ज़्यादा लोग अस्पताल से छुट्टी पा चुके थे और टेस्ट से साबित हो गया कि ये लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त नहीं थे।
मरीज़ों के ख़ून के दूसरे टेस्ट जारी थे।(MAQ/N)
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!