एलएसी पर भारतीय सैनिकों ने पकड़ा एक चीनी फ़ौजी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i93661-एलएसी_पर_भारतीय_सैनिकों_ने_पकड़ा_एक_चीनी_फ़ौजी
भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर भारत के भीतर एक चीनी फ़ौजी को पकड़ा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०९, २०२१ २३:१२ Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

भारतीय सैनिकों ने एलएसी पर भारत के भीतर एक चीनी फ़ौजी को पकड़ा है।

भारतीय सेना की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक़, चीन के एक फ़ौजी को, जो शुक्रवार तड़के पूर्वी लद्दाख़ में पैन्गॉन्ग सो के दक्षिण में भारत के भीतर एलएसी में आ गया था, भारतीय सैनिकों ने पकड़ लिया। उसके साथ तय शुदा प्रक्रिया के तहत व्यवहार हो रहा है। इस घटना के बारे में और ब्योरे का इंतेज़ार है।

ग़ौरतलब है कि पिछले साल एलएसी पर चीनी फ़ौजियों की अभूतपूर्व तैनाती की वजह से, पैदा हुए तनाव के बाद, भारत तथा चीन दोनों ही देशों ने एलएसी पर फ़ौजी तैनात कर रखे हैं। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए