किसान आंदोलन के बीच ट्वीटर से भारत सरकार का विवाद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i94818-किसान_आंदोलन_के_बीच_ट्वीटर_से_भारत_सरकार_का_विवाद
भारत सरकार और ट्वीटर के बीच विवाद बढ़ गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०८, २०२१ १६:१९ Asia/Kolkata
  • किसान आंदोलन के बीच ट्वीटर से भारत सरकार का विवाद

भारत सरकार और ट्वीटर के बीच विवाद बढ़ गया है।

माइक्रो वेबालॉगिंग वेबसाइट ट्वीटर ने भारत सरकार की ओर से किसान आंदोलन से संबंधित ट्वीट और दूसरी चीज़ें शेयर करने वाले कम से कम 250 अकाउंट्स बंद करने के निवेदन को रद्द कर दिया है।

रॉयटर्ज़ के मुताबिक़, हालांकि ट्वीटर ने भारत सरकार की ओर से निवेदन पर फ़ौरी तौर पर क़दम उठाते हुए दर्जनों अकाउंट्स बंद कर दिए थे, लेकिन बाद में उसने सभी अकाउंट्स चालू कर दिए।

सरकार के निवेदन को न मानने और हाल ही में भारत में ट्वीटर के बड़े अधिकारी के इस्तीफ़ा देने के बाद, ट्वीटर और भारत सरकार के बीच मतभेद गहरे हो गए हैं।

भारत सरकार चाहती है कि ट्वीटर उन अकाउंट्स को भारतीय साइबर अपराध क़ानून के तहत बंद कर दे जिनके बारे में सरकार ने उसे डेटा दिया है।

ग़ौरतलब है कि ट्वीटर पर भारत में पिछले साल नवंबर से किसानों के जारी आंदोलन के संबंध में काफ़ी डेटा और जानकारियाँ साझा की जाती हैं और भारत में ट्वीटर के लाखों यूज़र्स हैं।

हाल ही में मशहूर अमरीकी गायिका रियाना और मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसानों के आंदोलन के समर्थन में और भारत में मानवाधिकार के उल्लंघन पर ट्वीट किया था जिस पर भारत सरकार की भवें तन गयी हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए