भाजपा की सरकार देश के अन्नदाताओं को आतंकवादी बताती हैः अखिलेश यादव
https://parstoday.ir/hi/news/india-i96460-भाजपा_की_सरकार_देश_के_अन्नदाताओं_को_आतंकवादी_बताती_हैः_अखिलेश_यादव
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार, देश के अन्नदाताओं को आतंकवादी बताती है।  उन्होंने कहा कि सरकार, किसानों को विरोध करने से रोकने के लिए ऐसे हथकण्डे अपनाती है जैसे कि वे किसी दूसरे देश से आए हुए घुसपैठिए हों जो इस देश को तबाह कर देना चाहते हों।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १९, २०२१ १९:१४ Asia/Kolkata
  • भाजपा की सरकार देश के अन्नदाताओं को आतंकवादी बताती हैः अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार, देश के अन्नदाताओं को आतंकवादी बताती है।  उन्होंने कहा कि सरकार, किसानों को विरोध करने से रोकने के लिए ऐसे हथकण्डे अपनाती है जैसे कि वे किसी दूसरे देश से आए हुए घुसपैठिए हों जो इस देश को तबाह कर देना चाहते हों।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून किसानों के लिए मौत का वारेंट सिद्ध हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नए कानूनों के माध्यम से खेती को पैसे वालों के हाथों में सौंप देना चाहती है।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का कहना था कि वर्तमान में खेती-किसानी, घाटे का सौदा बन गई है।  एसे में तीनों कृषि कानून, किसानों के लिए डेथ वारंट साबित हो रहे हैं।  अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार, देश के अन्नदाताओं को आतंकवादी बताती है।  उन्होंने कहा कि सरकार, किसानों को विरोध करने से रोकने के लिए ऐसे हथकण्डे अपनाती है जैसे कि वे किसी दूसरे देश से आए हुए घुसपैठिए हों जो इस देश को तबाह कर देना चाहते हों।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कुछ गिनेचुने उद्योगपतियों को ही बढ़ावा दे रही है जिससे भारत में कार्पोरेट संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।  अखिलेश ने कहा कि देश की जनता महंगाई तथा डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के मूल्यों में अनियंत्रित वृद्धि से बहुत परेशान हो गई है।

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा है कि देश अब भी अनियोजित लॉकडाउन का दंश झेल रहा है।  उनका कहना था कि सरकार की अक्षमता तथा अदूरदर्शिता के चलते लाखों परिवारों को पीड़ा उठानी पड़ी है।राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के चलते देश के गरीबों और प्रवासियों को अधिक पीड़ा उठानी पड़ी है।  उनका कहना था कि देश अनियोजित लॉकडाउन के चलते आई आपदा का दंश अबतक देश झेल रहा है। राहुल गांधी का कहना था कि सरकार की अक्षमता और अदूरदर्शिता के कारण बयान न की जाने वाली पीड़ा झेलने वाले लाखों परिवारों को मैं सांत्वना देता हूं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए