कोरोना का भारतीय वेरिएन्ट फ़्रांस पहुंचा, फ़्रांस ने जारी की चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i98196-कोरोना_का_भारतीय_वेरिएन्ट_फ़्रांस_पहुंचा_फ़्रांस_ने_जारी_की_चेतावनी
फ़्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के भारतीय वेरिएन्ट के ख़तरे और कोरोना वैक्सीन के उस पर प्रभावी न होने के बारे में सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०२१ ०८:१९ Asia/Kolkata
  • कोरोना का भारतीय वेरिएन्ट फ़्रांस पहुंचा, फ़्रांस ने जारी की चेतावनी

फ़्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के भारतीय वेरिएन्ट के ख़तरे और कोरोना वैक्सीन के उस पर प्रभावी न होने के बारे में सचेत किया है।

ओलिवर वर्न ने शुक्रवार को फ़्रांसीसी रेडियो से इंटरव्यू में कहा कि यह बात भरोसे के साथ नहीं कही जा सकती कि मौजूदा टीका कोविड-19 के भारतीय वेरिएन्ट पर प्रभावी होगा या नहीं।

उन्होंने गुरूवार को एक बयान में कहा था कि फ़्रांस में कोविड-19 के भारतीय वेरिएन्ट के 3 मरीज़ सामने आए हैं।

कोविड-19 का भारतीय वेरिएन्ट ज़्यादा तेज़ी से फैल रहा है।

भारत में यह वेरिएन्ट इतनी तेज़ी से फैल रहा है कि हर दिन इस देश में इस वेरिएन्ट के रेकॉर्ड स्तर पर लोग शिकार हो रहे हैं।

भारत में कोविड-19 के भारतीय वेरिएन्ट से  सबसे ज़्यादा मौतें हो रही हैं। बहुत से देशों ने इस वेरिएन्ट से निपटने के लिए भारत से उड़ानें रोक दी हैं। (MAQ/N)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए