भारत में गोमूत्र से कोविड का इलाज कराने पर मचा बवाल... 
https://parstoday.ir/hi/news/india-i99062-भारत_में_गोमूत्र_से_कोविड_का_इलाज_कराने_पर_मचा_बवाल...
भारत के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र लिखकर पूछा है कि क्या सरकार ने गोमूत्र की प्रभावशीलता को सत्यापित किया है और कोविड-19 के इलाज के लिए इसकी सिफारिश की है, जैसा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०२१ ०३:१८ Asia/Kolkata
  • भारत में गोमूत्र से कोविड का इलाज कराने पर मचा बवाल... 

भारत के पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को एक पत्र लिखकर पूछा है कि क्या सरकार ने गोमूत्र की प्रभावशीलता को सत्यापित किया है और कोविड-19 के इलाज के लिए इसकी सिफारिश की है, जैसा कि भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया है।

कांग्रेस विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से इस बारे में स्पष्टीकरण देने की मांग की है।

भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दावा किया था कि गोमूत्र पीने से कोविड-19 नहीं होता, इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हु२ए मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर तंज़ किया और पूछा है कि क्या रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन "डीआरडीओ" तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद "आईसीएमआर" ने वैज्ञानिक तौर पर यह मान लिया है कि गोमूत्र पीने से कोरोना वायरस का इलाज हो सकता है?

शर्मा ने हर्षवर्धन को इस पत्र के साथ गोमूत्र की शीशी भी कुरियर से भेजी है। प्रज्ञा ठाकुर ने बीते 16 मई को भोपाल में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि गोमूत्र पीने से हमें कोविड-19 नहीं होगा, क्योंकि इससे फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है।

उन्होंने कहा था कि देसी गाय का गोमूत्र अगर हम पीते हैं तो उससे हमारे फेफड़ों का इंफेक्शन दूर होता है, मैं बहुत तकलीफ में हूं, लेकिन प्रतिदिन गोमूत्र लेती हूं और इसी के चलते मुझे कोरोना से बचने के लिए कोई और औषधि की जरूरत नहीं, न तो मैं कोरोना ग्रस्त हूं, न ही ईश्वर मेरे साथ ऐसा करेगा, क्योंकि मैं उस औषधि का उपयोग कर रही हूं।

शर्मा ने कहा कि निश्चित ही गोमाता को हम मां मानते हैं तथा गोमता का दूध पौष्टिक है, गाय का गोबर एवं गोमूत्र का धार्मिक महत्व है, पर क्या इस धार्मिक भावना का प्रदेश व देश की गरीब जनता को गुमराह करने के लिए नहीं हो रहा है? क्या केंद्र के स्वास्थ्य विभाग व मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने यह तय कर लिया है कि अब कोरोना एवं ब्लैक फंगस का इलाज, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन एवं टोसिलिजुमैब इंजेक्शन से न होकर गोमूत्र से होगा? क्या अब टीकाकरण लगवाने की आवश्यकता नहीं होगी?

कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने मांग की है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ठाकुर की सलाह को गंभीरता से लेना चाहिए और यह देखते हुए कि ठाकुर भोपाल से सांसद हैं, भोपाल मेडिकल कॉलेज में ‘गोमूत्र वार्ड’ स्थापित करना चाहिए। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए