पी-फ़ायज़र, एस्ट्राज़ेनेका वैक्सीन भारतीय स्ट्रेन के वायरस पर भी कारगर
कोरोना वायरस के नए नए स्ट्रेन सामने आने के बाद यह बहस भी छिड़ गई है कि अब तक बनाए गए वैक्सीन नए स्ट्रेन के वायरस पर कारगर हैं या नहीं?
एक अध्ययन से पता चला है कि पीफ़ाइज़र और बायोएनटेक की वैक्सीन और इसी तरह आक्सफ़ोर्ड-एस्ट्रज़ेनेका की वैक्सीन कोरोना वायरस के उस स्ट्रेन के ख़िलाफ़ भी प्रभावी है जो पहली बार भारत में नज़र आया और जिसे कुछ लोग भारतीय स्ट्रेन कहते हैं।
भारतीय स्ट्रेन के ख़िलाफ़ पीफ़ाइज़र की वैक्सीन 88 प्रतिशत इफ़ेक्टिव साबित हुई जबकि एस्ट्राजेनेका को 60 प्रतिशत कारगर पाया गया। दोनों ही वैक्सीन ब्रिटिश वेरिएंट के ख़िलाफ़ भी काफ़ी प्रभावी साबित हुई हैं।
इस समय दुनिया के बहुत से देश वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज़ करके संकट से उबरने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि महामारी के कारण लाकडाउन के चलते अर्थ व्यवस्था को भारी नुक़सान पहुंच रहा है। इस बीच जब यह ख़बर आती है कि वायरस का कोई स्ट्रेन एसा है जिस पर वैक्सीन कारगर नहीं है तो चिंता बढ़ जाती इसलिए यह अध्ययन बड़ी राहत देने वाला है कि वैक्सीन नए वेरिएंट पर भी कारगर है।
स्रोतः अलजज़ीरा+एजेंसियां
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए