ईरान में शुरू हो गया कोरोना वैकसीन के वितरण का काम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100188-ईरान_में_शुरू_हो_गया_कोरोना_वैकसीन_के_वितरण_का_काम
ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि देश के भीतर बनाई जाने वाली कोरोना वैकसीन का वितरण आज से आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १५, २०२१ १३:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान में शुरू हो गया कोरोना वैकसीन के वितरण का काम

ईरान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि देश के भीतर बनाई जाने वाली कोरोना वैकसीन का वितरण आज से आरंभ हो गया है।

डाक्टर सईद नमकी ने बताया कि मंगलवार से ईरानी कोरोना वैकसीन, "कोविरान बरकत" को बांटने का काम शुरू हो गया है।  उन्होंने कहा कि देश में मौजूद वैक्सीनेशन केन्द्रों को यह वैकसीन भेजी जा रही है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्री का कहना था कि शीघ्र ही ईरान, विश्व के उन देशों की सूचि में आ जाएगा जो बड़ी संख्या में कोरोना वैकसीन तैयार कर रहे हैं।  डाक्टर सईद नमकी ने कहा कि कुछ बाधाओं के कारण देश में वैकसीन के आयात के काम में समस्याएं आईं। हालांकि सरकार के निरंतर प्रयासों से वैकसीन के आयात का काम पुनः आरंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि ईरानी विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई कोरोना की पहली वैकसीन के आपातालीन प्रयोग की अनुमति  दे दी गई है जबकि दूसरी कोरोना वैकसीन की अनुमति अगले सप्ताह दे दी जाएगी। याद रहे कि ईरानी विशेषज्ञों ने अमरीका की ओर से लगाए गए ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों के बावजूद देश के भीतर कई प्रकार की कोरोना वैकसीन और उसकी दवाओं को बनाने में सफलता हासिल की है जिसकी सराहना विश्व की वैज्ञानिक बिरादरी ने भी की है।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए