ईरान ने जीसीसी के आरोपों को निराधार बताते हुए ख़ारिज कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100298-ईरान_ने_जीसीसी_के_आरोपों_को_निराधार_बताते_हुए_ख़ारिज_कर_दिया
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के ईरान विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०२१ ०४:१० Asia/Kolkata
  • ईरान ने जीसीसी के आरोपों को निराधार बताते हुए ख़ारिज कर दिया

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के ईरान विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए सिरे से ख़ारिज कर दिया है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे का कहना है कि जीसीसी को उसके कुछ सदस्यों द्वारा बंधक बना लिया गया है।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए, ख़तीबजादे ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में परिषद के हालिया बयान को ख़ारिज करते हुए कहाः व्यावहारिक रूप से जीसीसी को उसके कुछ सदस्यों ने बंधक बना रखा है।

उन्होंने ईरान को लेकर परिषद की दोहरी नीतियों के लिए उसकी निंदा की, जो एक ओक ईरान के साथ संबंधों को बेहतर बनाने का दावा करती है और दूसरी ओर इस्लामी गणतंत्र के ख़िलाफ़ निराधार दावे करती है। msm