ब्रेकिंग न्यूज़, ईरान, राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरू, रईसी आगे...
ईरान में राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शुरु हो गयी है और आरंभिक रूझानों से पता चलता है कि प्रत्याशी सैयद इब्राहीम रईसी अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।
ईरान में 13वें राष्ट्रपति और छठे नगर व ग्राम परिषद चुनाव के लिए मतदान पूरे ईरान में 18 जून शुक्रवार की सुबह सात बजे शुरू हुआ और जनता की भरपूर भागीदारी की वजह से मतदान की अवधि शनिवार सुबह दो बजे तक बढ़ा दी गयी थी।
स्थानीय समय के अनुसार सुबह आठ बजे तक चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जबकि चुनाव आयोग के प्रवक्ता का कहना है कि दोपहर तक परिणाम के साफ़ होने की उम्मीद है।
अनाधिकारिक रिपोर्टों से पता चलता है कि इब्राहीम रईसी अपने प्रतिद्वंदियों से काफ़ी वोटों से आगे हैं। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!