ईरान में क्रांति विरोधी एक आतंकवादी गुट का सफ़ाया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100582-ईरान_में_क्रांति_विरोधी_एक_आतंकवादी_गुट_का_सफ़ाया
पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के शहरे अम्फर में इस्लामी क्रांति विरोधी उस गुट को ढेर कर दिया गया जो चुनाव मेंं गड़बड़ करना चाहता था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०२१ १४:१४ Asia/Kolkata
  • ईरान में क्रांति विरोधी एक आतंकवादी गुट का सफ़ाया

पश्चिमी ईरान के कुर्दिस्तान प्रांत के शहरे अम्फर में इस्लामी क्रांति विरोधी उस गुट को ढेर कर दिया गया जो चुनाव मेंं गड़बड़ करना चाहता था।

कुर्दिस्तान के प्रांतीय केन्द्र ने बुधवार को बताया है कि देश के वीर जवानों ने दो विशेष कार्यवाहियों में इस्लामी क्रांति के विरोधी दो गुटों को ढेर कर दिया।

आतंकवादी गुट के साथ झड़प में 5 आतंकी मारे गए।  कुर्दिस्तान के प्रांतीय केन्द्र की ओर से जारी किये गए बयान के अनुसार ईरान के 13वें राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले बाने नामक क्षेत्र में उन क्रांति विरोधी लोगों से झड़प हुई जो चुनाव के दौरान विध्वंसक कार्यवाहियां अंजाम देना चाहते थे।

इस झड़प में 3 क्रांति विरोधी घायल हो गए जिनके पास से बहुत अधिक मात्रा में गोला-बारूद और विध्वंसक पदार्थ मिले।  केन्द्र ने यह घोषणा की गई है कि क्रांति विरोधियों को किसी भी प्रकार की ग़लत कार्यवाही करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए