राष्ट्रपति रूहानी से अनेक देशों के नव नियुक्त राजदूतों ने मुलाक़ात की।
राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान में कई देशों के नव नियुक्त राजदूतों के प्रत्यय-पत्र की प्राप्ति के अवसर पर दुनिया के सभी देशों के साथ संबंध में विस्तार को ईरान की विदेश नीति की प्राथमिकता बताया।
मंगलवार को तेहरान में आइसलैंड के राजदूत हर्मैन सैन के प्रत्यय-पत्र की प्राप्ति के असवर पर कहा कि ईरान, आइसलैंड के साथ आर्थिक, नई प्रौद्योगी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में संबंधों विस्तार का स्वागत करता है।
इसी प्रकार राष्ट्रपति रूहानी ने मोन्टिनेग्रो के नए राजदूत ब्रान्को मिलिच के प्रत्यय-पत्र की प्राप्ति के अवसर पर कहा कि दोनों देशों की आर्थिक क्षमताएं ऊर्जा, उद्योग और पर्यटन के क्षेत्र में एक-दूसरे की पूरक बन सकती हैं।
डॉक्टर रूहानी ने अफ़्रीक़ी देश टोगो के नए राजदूत मोहम्मद सअद उरूसामा के प्रत्यय-पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि अफ़्रीक़ी देशों के साथ सहयोग व संबंधों में विस्तार ईरान की सैद्धांतिक नीति का हिस्सा है।
युक्रेन के राजदूत सिर्गेई बोर्डीलियाक का प्रत्यय-पत्र प्राप्त करने के अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पाबंदियों के हटने से तेहरान-कीएफ़ के बीच संबंधों के विस्तार के लिए उचित माहौल बना है। (MAQ/N)