शिक्षा के बिना विकास संभव नहीं-रूहानी
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि स्थाई विकास के लिए शिक्षा एवं प्रशिक्षण दोनों ही ज़रूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी व संतुलित विकास के लिए शिक्षा और प्रशिक्षा तथा पूंजिनिवेश को मज़बूत करना ज़रूरी है।
राष्ट्रपति कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डॉक्टर रूहानी ने बुधवार को शिक्षकों के सम्मान में आयोजित समारोह में कहा कि ईरान के विकास के लिए पूरी क्षमता का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और विकास का यह मार्ग, शिक्षा व प्रशिक्षा से शुरु होता है।
उन्होंने इस बात का उललेख करते हुए कि ग्यारहवीं सरकार ने कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा व प्रशिक्षा के बजट को दुगुना किया है कहा कि विकास के लिए ऐसे विद्वान व शिक्षकों की आवश्यकता हैं जिन्हें ईरान और देश के भविष्य से प्रेम हो।
ईरानी राष्ट्रपति ने उस्ताद शहीद मुर्तज़ा मुतह्हरी के सम्मान में कहा, “शहीद अल्लामा मुतह्हरी सही अर्थ में धर्मशास्त्री, वीर, विचारक, और समय की पहचान रखने वाले थे। वे ईरान के लिए महा संपत्ति की तरह थे और आज उनकी रचनाएं हमारी महा-धरोहर हैं।”
राष्ट्रपति ने अपने भाषण में ईरानी स्कूलों में अनेक विदेशी भाषाओं के ज्ञान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विविधतापूर्ण विदेशी भाषाओं के ज्ञान में गुणवत्ता को दृष्टिगत रखा जाए और हर उस भाषा को सिखाया जाए जिससे देश में ज्ञान का अधिक प्रसार हो।(MAQ/N)