पड़ोसियों की सुरक्षा को हम अपनी ही सुरक्षा समझते हैंः आयतुल्लाह रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i103428-पड़ोसियों_की_सुरक्षा_को_हम_अपनी_ही_सुरक्षा_समझते_हैंः_आयतुल्लाह_रईसी
ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्लाह रईसी का कहना है कि अपने पड़ोसियों की सुरक्षा को हम अपनी ही सुरक्षा मानते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०५, २०२१ ११:२६ Asia/Kolkata
  • पड़ोसियों की सुरक्षा को हम अपनी ही सुरक्षा समझते हैंः आयतुल्लाह रईसी

ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्लाह रईसी का कहना है कि अपने पड़ोसियों की सुरक्षा को हम अपनी ही सुरक्षा मानते हैं।

राष्ट्रपति रईसी ने अपने एक टेलिविज़न संबोधन में कहा कि अबतक उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ 50 से अधिक बैठकें और संपर्क किये हैं।  उन्होंने कहा कि इन सभी बैठकों और संपर्कों में देशों के साथ वार्ता पर बल दिया गया।

ईरान के राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में अफ़ग़ानिस्तान के हालिया परिवर्तनों की ओर संकेत किया।  उनका कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान समस्या का समाधान, लोगों की इच्छा उनके मतों से वहां पर एक सरकार का गठन है।  राष्ट्रपति रईसी के अनुसार ईरान हमेशा ही शांति, स्थिरता और जनता की इच्छा के सम्मान का समर्थक रहा है।

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में जनता के हाथों चुनी हुई सरकार, ईरान के साथ अच्छे संबन्ध रख सकती है।  ईरान के राष्ट्रपति का कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान की जनता वर्षों से संकटों का सामना करती आ रही है।  उन्होंने कहा कि अफ़ग़ान संकट ने यह सिद्ध कर दिया कि अमरीका की उपस्थिति कहीं भी शांति स्थापित नहीं करा सकती बल्कि यह सुरक्षा को क्षति पहुंचाती है।

आयतुल्ला रईसी ने परमाणु वार्ता के संदर्भ में कहा कि वार्ता, कूटनीति का एक माध्यम है और ईरान इससे पीछे हटने वाला नहीं है।  उनका कहना था कि अमरीका और पश्चिम हमेशा ही दबाव डालकर वार्ता करना चाहते हैं।  राष्ट्रपति रईसी के अनुसार ईरान पर दबाव का कभी कोई प्रभाव नहीं पड़ा है जिसका अनुभव पश्चिम को है।  उन्होंने कहा कि दबाव और धमकी के साथ वार्ता, ईरान को कभी भी स्वीकार्य नहीं है।

आयतुल्लाह रईसी कहते हैंं कि ईरान सरकार की वार्ता का केेन्द्र, ईरानी राष्ट्र के हित और सारे प्रतिबंधों का हटाया जाना है और हम इससे एक क़दम भी पीछे नहीं हटेंगे।  राष्ट्रपति ने ईरान की आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समय ईरान में पूंजीनिवेश के लिए बहुत अच्छा वातावरण मौजूद है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए