विश्व मंडी में ईरानी तेल की बढ़ी मांग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i10378-विश्व_मंडी_में_ईरानी_तेल_की_बढ़ी_मांग
ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय मामले के अधिकारी ने विश्व तेल मंडी में ईरान का निर्यात बढ़ने की सूचना दी है। इस बात से विश्व मंडी में ईरान के तेल की बढ़ती मांग का पता चलता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १५:४८ Asia/Kolkata
  • विश्व मंडी में ईरानी तेल की बढ़ी मांग

ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी के अंतर्राष्ट्रीय मामले के अधिकारी ने विश्व तेल मंडी में ईरान का निर्यात बढ़ने की सूचना दी है। इस बात से विश्व मंडी में ईरान के तेल की बढ़ती मांग का पता चलता है।

मोहसिन क़मसरी ने समाचार पत्र ‘ईरान’ से बातचीत में कहा कि जेसीपीओए के लागू होने के 4 महीने के भीतर ईरान में तेल का उत्पादन प्रतिदिन 38 लाख बैरल से ज़्यादा हो गया है। उन्होंने कहा कि जेसीपीओए के लागू होने के समय से ईरान, विश्व मंडी में अपने हिस्से का 10 लाख बैरल तेल भेज रहा है।

मोहसिन क़मसरी ने कहा कि ईरान अपने इस भाग को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है ताकि उत्पादन और निर्यात को बढ़ाने के अपने कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवहारिक बनाए। उन्होंने कहा कि ईरान के पेट्रोलियम मंत्रालय ने एक साल पहले योजना बना ली थी कि किस तरह वह जेसीपीओए के लागू होने के बाद कच्चे तेल का निर्यात बढ़ाएगा।

(MAQ/N)