ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंध अमानवीय क़दम है, ईरानी विदेश मंत्री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i104022-ईरान_विरोधी_अमरीकी_प्रतिबंध_अमानवीय_क़दम_है_ईरानी_विदेश_मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री ने वर्ल्ड रेड क्रॉस के प्रमुख के साथ मुलाक़ात में तेहरान के ख़िलाफ़ अमरीका के दमनकारी प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें अमानवीय बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०२१ १२:११ Asia/Kolkata
  • ईरान विरोधी अमरीकी प्रतिबंध अमानवीय क़दम है, ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री ने वर्ल्ड रेड क्रॉस के प्रमुख के साथ मुलाक़ात में तेहरान के ख़िलाफ़ अमरीका के दमनकारी प्रतिबंधों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें अमानवीय बताया है।

ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने बुधवार को वर्ल्ड रेड क्रॉस के प्रमुख पीटर माउर के साथ मुलाक़ात में ईरान विरोधी अमरीका के अमानवीय प्रतिबंधों पर मानव अधिकार संस्थाओं की चुप्पी की आलोचना करते हुए कहाः ईरानी जनता के ख़िलाफ़ अमरीका के दमनकारी और अमानवीय प्रतिबंध, आतंकवाद है, जिसकी सभी को आलोचना करनी चाहिए और उसका मुक़ाबला करना चाहिए।

इसी के साथ ईरानी विदेश मंत्री ने ईरान-इराक़ युद्ध के दौरान लापता होने वालों और शहीदों के शवों की खोज में रेड क्रॉस की मदद और कोरोना से मुक़ाबले में रेड क्रिसेंट की सीमित लेकिन मूल्यवान सहायता के लिए उसका आभार व्यक्त किया।

अफ़ग़ानिस्तान में भंयकर मानवीय संकट के ख़तरे का उल्लेख करते हुए अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहाः ईरान पर कोरोना के व्यापक दबाव के बावजूद, तेहरान का प्रयास है कि विस्थापित होने वाले अफ़ग़ान नागरिकों का टीकाकरण किया जाए, लेकिन इसके लिए तुरंत रूप से अंतरराष्ट्रीय सहायता की ज़रूरत है।

इस मुलाक़ात में रेड क्रिसेंट के प्रमुख ने भी हालिया वर्षों में ईरान के सहयोग की सराहना की और कहाः ईरानी समाज पर दबाव के बावजूद कोरोना महामारी के दौरान हमने ईरान में विस्थापित होने वाले अफ़ग़ान नागरिकों के टीकाकरण के लिए प्रयास किए, लेकिन इसके लिए अभी भी अंतरराष्ट्रीय सहायता की ज़रूरत है। msm