फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करते रहेंगेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i10456-फ़िलिस्तीनियों_का_समर्थन_करते_रहेंगेः_रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान, फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करता रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१६ १३:५१ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करते रहेंगेः रूहानी

राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान, फ़िलिस्तीनियों का समर्थन करता रहेगा।

हसन रूहानी ने फ़िलिस्तीन को अतिक्रमकारियों के मुक़ाबले में प्रतिरोध का प्रतीक बताया।

डा. हसन रूहानी ने गुरूवार को फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी के महासचिव से तेहरान में भेंट के दौरान कहा कि ईरान के लिए फ़िलिस्तीन का मामला विशेष महत्व का स्वामी है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान सदैव ही फ़िलिस्तीन के साथ है और रहेगा।

हसन रूहानी ने कहा कि क्षेत्र में आतंकी गुटों को सक्रिय करने का उद्देश्य, फ़िलिस्तीनी विषय को भुला देना है। उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध का स्पष्ट संदेश यह है कि कोई भी वर्चस्ववादी, वर्चस्ववाद के माध्यम से अपने हित साध नहीं सकता।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि इस्लामी देशों विशेषकर फ़िलिस्तीन के पड़ोसी देशों को यह बात याद रखनी चाहिए कि फ़िलिस्तीन उनके लिए अतिक्रमणकारियों के मुक़ाबले में मज़बूत ढाल है।

इस भेंट में फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी के महासचिव रमज़ान अब्दुल्लाह ने कहा कि वर्तमान समय में फ़िलिस्तीनियों ने क़ुद्स की सुरक्षा के उद्देश्य से नया इन्तेफ़ाज़ा आरंभ कर रखा है जिसे वे पूरी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समय अमरीका और ज़ायोनी शासन, क्षेत्र में आतंकवाद और आतंकवादी गुटों को बढ़ावा देकर फ़िलिस्तीनियों के प्रतिरोध को तोड़ने के प्रयास में हैं।