आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख बने अहमद नौरोज़ी
इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) के प्रमुख ने आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख के रूप में अहमद नौरोज़ी को नियुक्त किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, आईआरआईबी के प्रमुख डॉक्टर पैमान जिबल्ली ने अपने एक आदेश में आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख के रूप में अहमद नौरज़ी को नियुक्त करते हुए कहा है कि यह संस्था क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्टता के साथ अपनी बात पहुंचाने और शत्रुओं के षडयंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए एक मंच के रूप में है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्लामी क्रांति के मुख्य उद्देश्यों को सही ढंग से लोगों तक पहुंचाने का भी एक बेहतरीन स्रोत है। इसके अलावा राष्ट्रों के साथ सांस्कृतिक संबंधों को स्थापित करने का भी माध्यम है। डॉक्टर पैमान जिबिल्ली ने कहा कि हम आशा करते हैं कि विदेश सेवा के नवनियुक्त प्रमुख अहमद नौरोज़ी अपनी ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे हम ईश्वर से उनकी सफलता की कामना करते हैं।
उल्लेखनीय है कि अहमद नौरोज़ी एक युवा क्रांतिकारी व्यक्ति हैं जो तेहरान विश्वविद्यालय से मीडिया प्रबंधन पर पीएचडी कर रहे हैं। वह इससे पहले देश के कई मीडिया संस्थानों से भी जुड़े रहे हैं। उन्होंने इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता की आधिकारिक वेबसाइट Khamenei.ir के अंग्रेज़ी भाग में कई वर्षों तक अपनी सेवा दी है। हाल में वह विश्व प्रख्यात अंग्रेज़ी भाषा के टीवी चैनल प्रेस टीवी नेटवर्क में कंटेंट के उप प्रमुख के पद पर थे और साथ ही प्रेस टीवी से संबंधित कई वेब साइटों के प्रमुख थे।
आईआरआईबी की विदेश सेवा के प्रमुख बनाए जाने पर पार्ट टुडे हिन्दी की टीम उन्हें बधाई देती है और ईश्वर से उनकी सफलता की कामना करती है (RZ)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए