ईरान के मुद्दे पर अभी कुछ नहीं कह सकताः बाइडेन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i105676-ईरान_के_मुद्दे_पर_अभी_कुछ_नहीं_कह_सकताः_बाइडेन
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि फ़िलहाल वे ईरान के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov ०७, २०२१ १७:१० Asia/Kolkata
  • ईरान के मुद्दे पर अभी कुछ नहीं कह सकताः बाइडेन

अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि फ़िलहाल वे ईरान के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते।

जो बाइडेन ने इस सवाल के जवाब में कि परमाणु समझौते के बारे में वियना वार्ता के संबन्ध में आप क्या कहना चाहते हैं, बाइडेन ने कहा कि इसपर अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।

अमरीकी राष्ट्रपति शनिवार को वाइट हाउस में इस देश के मूलभूत ढांचे में विस्तार की अरबों डाॅलर की योजना के बारे में भाषण दे रहे थे।  यह बात उन्होंने अपने भाषण के बाद पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी।

जो बाइडेन का यह बयान एसी स्थिति में आया है कि जब बुधवार को अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के संबन्ध में वियना में आरंभ होने वाली वार्ता के फैसले का स्वागत किया था।

उन्होंने कहा था कि अमरीका, इस वार्त में भाग लेना चाहता है।  अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईरान के मामले में अमरीकी विशेष दूत राबर्ट माली आस्ट्रिया जाएंगे।

जेसीपीओए में अमरीका की वापसी को लेकर वियना में ईरान के बिना परमाणु समझौते के सारे सदस्यों के बीच अबतक वार्ता के 6 चरण हो चुके हैं।  वार्ता में भाग लेने वालों का कहना है कि इन वार्ताओं में थोड़ी प्रगति हुई है किंतु अब भी कुछ मतभेद बाक़ी हैं।

बाइडेन प्रशासन, अमरीका के परमाणु समझौते से फिर बाहन न निकलने के बारे में किसी भी प्रकार का आशवासन देने में आनाकानी कर रहा है।  यह प्रशासन ट्रम्प द्वारा लगाई गई कुछ पाबंदियों को न हटाने पर बल दे रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए