परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका अलग-थलग हो गया हैः ब्लिंकन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i106712-परमाणु_समझौते_से_निकलकर_अमरीका_अलग_थलग_हो_गया_हैः_ब्लिंकन
अमरीकी विदेशमंत्री ने यह बात स्वीकार की है कि परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका अलग-थलग हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०४, २०२१ ०६:०० Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका अलग-थलग हो गया हैः ब्लिंकन

अमरीकी विदेशमंत्री ने यह बात स्वीकार की है कि परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका अलग-थलग हो गया है।

एंथनी ब्लिंकन ने रोएटर्ज़ को दिये इन्टरव्यू में कहा कि परमाणु समझौते से निकलकर ट्रम्प ने बहुत बड़ी ग़लती की।  उन्होंने कहा कि ट्रम्म के इसी काम से आज अमरीका अलग-थलग पड़ गया है।

इसी बीच वियना में ईरान तथा गुट चार धन एक की बैठक के वर्तमान चरण की समाप्ति पर वाइट हाउस की प्रवक्ता जेल साकी ने कहा है कि वाशिग्टन हमेशा ही कूटनीतिक समाधान का पक्षधर रहा है।  उन्होंने यह दावा किया कि जो बाइडेन, परमाणु समझौते में वाशिग्टन को वापस लाने के प्रयास में हैं।

याद रहे कि ईरान तथा गुट चार धन एक के बीच वार्ता सोमवार को वियना में आरंभ हुई थी जो शुक्रवार को समाप्त हो गई।  वियना बैठक में कुछ शिष्टमण्डलों की ओर से अपनी राजधानियों में जाकर विचार-विमर्श करने और नए आदशे हासिल करने की मांग के दृष्टिगत शुक्रवार को बैठक में यह तै पाया कि इन प्रतिनिधिमण्डलों की वापसी के बाद बैठक का बाद वाला चरण उनकी वापसी के बाद होगा।

इससे पहले ईरान प्रमुख वार्ताकार अली बाक़ेरी ने कहा था कि तेहरान उस वार्ता का पक्षधर है जिसमें अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों को पूरी तरह से हटाया जाए।  वार्ता में मतभेद का एक कारण अमरीका द्वारा उन प्रतिबंधों में से कुछ को बाक़ी रखने पर बल दिया जाना है जो ट्रम्प के काल में लगाए गए थे।

इसके अतिरिक्त एक मुद्दा यह भी है कि बाइडेन सरकार ने कहा है कि हम इस बात की गारेंट नहीं दे सकते कि अमरीका की बाद वाली सरकारें इस समझौते से नहीं निकलेंगी।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए