समझौते के परिणाम का जनता आभास करेः विदेशमंत्री
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि समझौते को ऐसा होना चाहिये जिसके परिणाम का लोग आभास करें।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि एक अच्छे समझौते तक पहुंचने में हम गंभीर हैं और जो कुछ लिखित रूप में ईरान की वार्ताकार टीम ने प्रस्ताव दिया है वह पूरी तरह परमाणु समझौते के परिप्रेक्ष्य में है और उसमें कोई चीज़ परमाणु समझौते से हटकर नहीं है और परमाणु समझौते से हटकर कोई मांग नहीं की गयी है।
विदेशमंत्री ने कहा कि ईरान की वार्ताकार टीम वियना में तर्क के आधार पर सहमति व समझौता करने का प्रयास करेगी और अपेक्षा यह है कि सामने वाला पक्ष प्रस्तावों, प्रस्तावों के जवाब और प्रतिबंधों के समाप्त करने के इरादे के साथ वियना वार्ता में आयेगा और दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराने की कोशिश नहीं करेगा।
ज्ञात रहे कि 29 नवंबर को वियना में चार धन एक के मध्य वार्ता का नया दौर आरंभ हुआ था जो तीन दिसंबर शुक्रवार को समाप्त हो गया। शुक्रवार को जो बैठक हुई थी उसमें वार्ता में हुई प्रगति और उसके परिणामों की समीक्षा की गयी थी। इसी प्रकार ईरान ने जो प्रस्ताव दिये थे उसके बारे में भी विचार- विमर्श किया गया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!