ईरानी विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान बाकू पहुंच गये
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107384-ईरानी_विदेशमंत्री_हुसैन_अमीर_अब्दुल्लाहियान_बाकू_पहुंच_गये
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान आज़रबाइजान गणराज्य के अधिकारियों से मुलाकात के उद्देश्य से बाकू पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०२१ ०९:३९ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान बाकू पहुंच गये

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान आज़रबाइजान गणराज्य के अधिकारियों से मुलाकात के उद्देश्य से बाकू पहुंच गये हैं।

विदेशमंत्री एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बाकू पहुंच गये हैं जहां वह द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने के मार्गों और क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में आज़रबाइजान के वरिष्ठ अधिकारियों से विचारों का आदान -प्रदान करेंगे। इससे पहले विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने विदेशमंत्री की बाकू यात्रा की सूचना दी थी।

ईरान का विदेशमंत्री बनने के बाद हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान की आज़रबाइजान गणराज्य की पहली यात्रा है।

ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के विदेशमंत्रियों ने पहली बार इस्लामाबाद में इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी की बैठक से इतर मुलाकात की थी। उस मुलाकात में दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों में बेहतर होने की प्रक्रिया पर प्रसन्नता जताई थी।

इसी प्रकार दोनों देशों के विदेशमंत्रियों ने इश्काबाद में भी ECO की बैठक से इतर एक दूसरे से भेंटवार्ता की थी और विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने उस भेंटवार्ता को रचनात्मक और मित्रतापूर्ण कहा था। विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहिया ने कहा था कि ईरान और आज़रबाइजान गणराज्य के बीच संबंध दो पड़ोसी देशों से बढ़कर निकट संबंधी के और पारिवारिक हैं। इसी प्रकार विदेशमंत्री ने कहा था कि पड़ोसियों के साथ संबंध विस्तार को जारी रखेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए