तेहरान-करज मेट्रो ट्रेन की दुर्घटना 10 यात्री घायल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107388-तेहरान_करज_मेट्रो_ट्रेन_की_दुर्घटना_10_यात्री_घायल
तेहरान-करज मेट्रो ट्रेन की लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं जिसके नतीजे में कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और 10 लोग घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०२१ १२:१३ Asia/Kolkata
  • तेहरान-करज मेट्रो ट्रेन की दुर्घटना 10 यात्री घायल

तेहरान-करज मेट्रो ट्रेन की लाइन पर दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं जिसके नतीजे में कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए और 10 लोग घायल हो गए।

राष्ट्रीय आपात विभाग के प्रवक्ता मुजतबा ख़ालेदी ने बताया कि घटना स्थल पर सहायता कार्य शुरू कर दिया गया और फ़ौरन 15 एम्बुलेंस गाड़ियां और एक एयर एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि घायल में एक की स्थिति गंभीर है उनका कहना था कि घायलों की संख्या 22 है।

तेहरान मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी कामरान आज़ादी ने बताया कि करज-गुलशहर रूट से तेहरान आने वाली मेट्रो चीतगर स्टेशन पर खड़ी मेट्रो से टकरा गई और पटरी से उतर गई।

इस घटना में 52 साल के एक यात्री के सिर में गंभीर चोट लग गई जबकि शेष 9 यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

यह घटना सुबह सात बजे के बाद हुई और घटना के कारणों की जांच जारी है।

तेहरान के मेयर अली रज़ा ज़ाकानी ने भी घटना स्थल का दौरा किया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए