राष्ट्रपति ने दी ईसा मसीह के जन्मदिन की बधाई
ईरान के राष्ट्रपति ने ईसा मसीह के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर कैथोलिक इसाईयों के धर्मगुरू को बधाई संदेश भेजा है।
सैयद इब्राहीम रईसी ने कैथोलिक इसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरू पोप फ़्रांसिस को बधाई संदेश भेजकर ईसा मसीह के जन्म दिवस पर विश्व के सारे इसाईयों को मुबारकबाद दी है।
ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि उनका शुभ जन्मदिन, परोपकार के प्रतीक को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि यह शुभ जन्म दिवस, जहां मानवता के लिए ईसा मसीद द्वारा दिये जाने वाले बलिदान की याद ताज़ा करता है वहीं पर अत्याचारियों के मुक़ाबले में खड़े होने की हिम्मत देता है। ईसा मसीह का जन्म दिवस, मानवता के उज्जवल भविष्य की आशा जगाता है। शनिवार 25 दिसंबर को ईसा मसीह का शुभ जन्म दिवस है।
उल्लेखनीय है कि ईसा मसीह, ईश्वर के महान दूतों में से एक हैं जिनका उल्लेख पवित्र क़ुरआन में भी मिलता है। पवित्र क़ुरआन ने हज़रत ईसा को उन महान ईश्वरीय दूतों में से एक बताया है जिनको ईश्वर की ओर से किताब दी गई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए