चीन ने फिर की ईरान से प्रतिबंध हटाने की मांग
ईरान के विरुद्ध अमरीका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग चीन ने फिर से दोहराई है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम यह बताना चाहते हैं कि ईरान परमाणु मामले में ग़लती अमरीका की है इसलिए उसे दबाव की अपनी नीति समाप्त करनी चाहिए।
चीन के प्रवक्ता के अनुसार ईरान पर लगाए गए सारे ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंध हटाए जाएं और साथ ही अत्यधिक दबाव की नीति को भी समाप्त किया जाना चाहिए।
जाओ लीजान ने बताया कि चीन, अपनी सक्रिय एवं सार्थक भूमिका को निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास रहेगा कि सभी पक्षों को जेसीपीओए में वापस लाया जाए।
चीन के अतिरिक्त रूस भी ईरान के विरुद्ध लगे अमरीकी प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर चुका है।
याद रहे कि सोमवार से ईरान और गुट चार धन एक की आठवें चरण की बैठक वियना में आरंभ होने जा रही है।