इस्राईल अब धमकियां देने के अलावा कुछ नहीं कर सकता, आईआरजीसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107618-इस्राईल_अब_धमकियां_देने_के_अलावा_कुछ_नहीं_कर_सकता_आईआरजीसी
ईरान की इस्लामी क्रांति सेना आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राईल हालिया वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और बयानबाज़ी के अलावा उसके पास कोई शक्ति नहीं बची है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २८, २०२१ १३:५७ Asia/Kolkata
  • इस्राईल अब धमकियां देने के अलावा कुछ नहीं कर सकता, आईआरजीसी

ईरान की इस्लामी क्रांति सेना आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि इस्राईल हालिया वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और बयानबाज़ी के अलावा उसके पास कोई शक्ति नहीं बची है।

मंगलवार को आईआरजीसी के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल रमज़ान शरीफ़ ने कहाः ज़ायोनी अधिकारी अपने सैन्य अभियानों में एक बड़ा नुक़सान पहुंचाने के दावे करते थे और लम्बी लम्बी डींगे मारते थे, लेकिन ईरान से सामना होने के बाद उनकी सारी हवा निकल गई है, और हमारी यह उपलब्धि शहीदों के ख़ून और लोगों के प्रतिरोध के कारण है।

जनरल शरीफ़ का कहना था कि हम अंतिम जीत के नज़दीक हैं, इसलिए दुश्मन के दुष्प्रचार पर ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। क्योंकि दुश्मन हमारी उपलब्धियों को कम करके दिखाने की कोशिश में है और हमारी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। क्रांति के ख़िलाफ़ उन्होंने हमेशा यही नीति अपनाई है।

उनका कहना था कि जब ईरानी जवानों ने अमरीका के उन्नत मिसाइलों को धूल चटाई, तो दुनिया ने ईरान की शक्ति की ओर ध्यान दिया। जब दुश्मन को ईरान की ताक़त का अंदाज़ा रहता है तो वह वार्ता में गंभीर रहता है। msm