दुश्मन हमारी ताक़त का इम्तेहान लेने की ग़लती न करे, ईरानी कमांडर
ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर ने दुश्मन को ईरानी सशस्त्र बलों की ताक़त का इम्तेहान नहीं लेने की सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि दुश्मन, हमसे टकराने का ख़र्च वहन नहीं कर सकेगा।
मंगलवार को ख़ातेमुल अंबिया केन्द्रीय मुख्यालय के कमांडर मेजर जनरल ग़ुलाम अली राशिद ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुश्मन ने छोटी सी भी ग़लती की तो उसे सही समय और स्थान पर मुंह तोड़ जवाब का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहाः दुश्मन को यह जान लेना चाहिए कि उस पर हमारी निगाहें हैं, हम तैयार हैं, और निश्चित रूप में हम उसे भारी नुक़सान पहुंचा सकते हैं, जिसकी वह कल्पना भी नहीं कर सकता।
मेजर जनरल राशिद ने उम्मीद जताई कि दुश्मन हमारी इच्छा और शक्ति का इम्तेहान लेने की कोशिश नहीं करेगा, क्योंकि अगर उसने ऐसा किया तो वह चौतरफ़ा लड़ाई की लागत वहन नहीं कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरीन की शक्ति पर विश्वास से निश्चित रूप से उसे कम क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
ईरानी कमांडर की यह चेतावनी ऐसे वक़्त में सामने आई है, जब परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी को लेकर वियना वार्ता के दौरान, इस्राईल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाने की धमकी दी है। msm