ईरान के सैटेलाइट कैरियर सीमुर्ग़ का अंतरिक्ष का सफ़र
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सीमुर्ग़ नाम का सैटेलाइट कैरियर अंतरिक्ष की ओर रवाना कर दिया है जो अपने साथ तीन शोध सैटेलाइट लेकर गया।
ईरान के रक्षा मंत्रालय में अंतरिक्ष विभाग के प्रवक्ता सैयद अहमद हुसैनी ने सीमुर्ग के माध्यम से तीन सैटेलाइट प्रक्षेपित किए जाने की सूचना दी।
प्रवक्ता ने बताया कि ईरान ने स्थानीय रूप से अंतरिक्ष तकनीक को विकसित करने और छोटे सैटेलाइट अपने सफ़ीर और क़ासिद जैसे सैटेलाइट कैरियरों से अंतरिक्ष में भेजने के बाद इस क्षमतो को विस्तार देने का फ़ैसला किया और इसी कार्यक्रम के तहत इमाम ख़ुमैनी अंतरिक्ष छावनी और सीमुर्ग़ सैटैलाइट कैरियर पर काम शुरू हुआ था।
हुसैनी ने कहा कि प्रक्षेपण और शोध की पूरी प्रक्रिया और उसके सारे चरण सफलता के साथ पूरे किए गए। इस शोध मिशन में पहली बार एक साथ तीन सैटैलाइट 470 किलोमीटर की ऊंचाई पर 7350 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ़तार से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए गए।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए