अमरीका बेइज़्ज़त होकर इलाक़े से बाहर जाएगाः संसद सभापति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद सभापति मुहम्मद बाक़िर क़ालीबाफ़ ने कहा कि हमने शुरू से कहा है कि शहीद सुलैमानी का ख़ून इलाक़े से अमरीका को बेख़ल करके रहेगा और आज हम देख रहे हैं कि अमरीका किस बेइज़्ज़ती के साथ इलाक़े से बाहर जा रहा है।
क़ालीबाफ़ ने 30 दिसम्बर 2009 के एतिहासिक जनप्रदर्शनों की याद में आयोजित कर्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें शहीद सुलैमानी की कमी का शिद्दत से एहसास है। उन्होंने कहा कि जनरल सुलैमानी जनता के लिए समर्पित थे जहां भी जनता को उनकी मदद की ज़रूरत होती वह वहां हाज़िर रहते थे।
संसद सभापति क़ालीबाफ़ ने कहा कि शहीद सुलैमानी 25 साल की उम्र में ही कमांडर बन गए और उन्होंने चालीस साल तक इस प्रकाशमान मार्ग पर लगातार सफ़र किया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए