प्रतिरोधक गुटों को इस समय क्षेत्र में वरीयता प्राप्त हैः रईसी
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि हिज़बुल्लाह और प्रतिरोधक गुटों को इस समय क्षेत्र में वरीयता प्राप्त है।
सैयद इब्राहीम रईसी ने क़ुम में शहीदों के परिवारों से मुलाक़ात में सीरिया, इराक़ और अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अमरीका पूर्व की तुलना में अधिक कमज़ोर हो चुका है। एसे में क्षेत्र में हिज़बुल्लाह और फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ताओं के हाथ बहुत मज़बूत हो चुके हैं।
राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि शहीदों ने क्षेत्र की सुरक्षा को सुनिश्चित बना दिया। राष्ट्रपति ने क्षेत्र में हैदरी, ज़ैनबी और फ़ातेमी ब्रिगेड के बलिदानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतिरोधकर्ताओं का बलिदान और उनके प्रयासों ने क्षेत्र को सुरक्षित बना दिया।
इन शहीदों ने तकफ़ीरी आतंकवादियों का डटकर मुक़ाबला करके उन्हें पराजित किया। उन्होंने कहा कि इस समय जो शांत स्थापित है वह इन्ही शहीदों की देन है।
ईरान के राष्ट्रपति का कहना था कि शत्रु अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि दाइश के आतंकवादियों को सीरिया से अफ़ग़ानिस्तान भेजा जा रहा है।
इब्राहीम रईसी का कहना था कि दाइश को ज़ायोनियों ने पैदा किया और वे क्षेत्र में ज़ायोनियों की नीतियों को लागू करते हैं।दाइश, मुसलमानों पर मस्जिदों में हमले करते हैं और इस्लाम के नाम पर रक्तपात करते हैं। यह काम वास्तव में ज़ायोनियों का है।
राष्ट्रपति रईसी ने अफ़ग़ानिस्तान के परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि वहां की सुरक्षा को हम ईरान की सुरक्षा समझते हैं। ईरान तथा अफ़ग़ानिस्तान के बीच एतिहासिक संबन्ध पाए जाते हैं। दोनों राष्ट्रों के बीच लंबे समय से परस्पर संबन्ध हैं।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि अफ़ग़ानिस्तान में एसी सरकार बने जिससे इस देश के लोगों को यह महसूस हो कि यह सरकार सभी के लिए है। राष्ट्रपति रईसी ने बताया कि लगभग 40 लाख अफ़ग़ानी, ईरान में रह रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए