ईरान क्षेत्र का सबसे शक्तिशाली और शांत देश है
थलसेना के एक कमान्डर ने कहा है कि ईरान, क्षेत्र का सबसे शक्तिशाली और शांत देश है।
मेजर जनरल नादिर अली दोस्ती ने रविवार को ईरानशहर में एक कार्यक्रम में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, ईश्वर पर भरोसा करके तथा वरिष्ठ नेता के मार्गदर्शनों की छत्रछाया में ज़ोरज़बरदस्ती करने वाली और अत्याचारी शक्तियों के मुक़ाबले में क्षेत्रीय शक्ति के रूप में डटा हुआ है।
नादिर अली दोस्ती ने यह बयाान करते हुए कि ईरान क्षेत्र में सबसे शांत देश है, कहा कि शत्रु विभिन्न बहानों से सदैव पूरी दुनिया में ईरानोफ़ोबिया और इस्लामोबिया फैलाने के प्रयास में हैं जबकि ईरान की सशस्त्र सेना इन ख़तरों के मुक़ाबले में पूरी तरह से डट गयी है।
जनरल नादिरी ने कहा कि ईरान भलिभांति जानता है कि ईरान की सशस्त्र सेनाएं पूरी शक्ति के साथ ज़मीन, समुद्र और वायु में दुश्मन के हर अतिक्रमण के मुक़ाबले पर डटी हुई हैं। (AK)