शहीद सुलैमानी की दूसरी बर्सी, साठ देशों से श्रद्धालु पहुंचे किरमान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107856-शहीद_सुलैमानी_की_दूसरी_बर्सी_साठ_देशों_से_श्रद्धालु_पहुंचे_किरमान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के महान कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की दूसरी बर्सी के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दुनिया के 60 से अधिक देशों से लोग किरमान नगर पहुंचे हैं जहां शहीद सुलैमानी की क़ब्र है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०३, २०२२ १४:२८ Asia/Kolkata
  • शहीद सुलैमानी की दूसरी बर्सी, साठ देशों से श्रद्धालु पहुंचे किरमान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के महान कमांडर जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की दूसरी बर्सी के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दुनिया के 60 से अधिक देशों से लोग किरमान नगर पहुंचे हैं जहां शहीद सुलैमानी की क़ब्र है।

अधिकारियों का कहना है कि शहीद क़ासिम सुलैमानी ने इस तरह विश्व स्तर पर आम जनता के दिलों में अपनी जगह बनाई और लोगों में इस तरह श्रद्धा और उत्साह पैदा कर दिया कि साठ देशों से श्रद्धालु किरमान पहुंचे हैं और शहीद जनरल को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

3 जनवरी 2020 को अमरीका ने बग़दाद के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के परिसर में एक आतंकी हमला करके जनरल क़ासिम सुलैमानी और इराक़ की स्वयंसेवी फ़ोर्स के डिप्टी कमांडर अबू महदी अलमुहंदिस और उनके कुछ साथियों को शहीद कर दिया था।

इन शहीदों की बरसी जहां पूरे ईरान में मनाई जा रही है वहीं दुनिया के अनेक देशों में इन शहीदों की याद में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है और लोग इन महान शहीदों को याद कर रहे हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए