अमरीका अपने मानवाधिकार विरोधी व्यवहार को बदलेः अली जहरुमी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107884-अमरीका_अपने_मानवाधिकार_विरोधी_व्यवहार_को_बदलेः_अली_जहरुमी
ईरानी सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मिडिया से शहीद क़ासिम सुलैमानी का चित्र हटाए जाने की कड़ी आलोचना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०४, २०२२ ११:५० Asia/Kolkata
  • अमरीका अपने मानवाधिकार विरोधी व्यवहार को बदलेः अली जहरुमी

ईरानी सरकार के प्रवक्ता ने सोशल मिडिया से शहीद क़ासिम सुलैमानी का चित्र हटाए जाने की कड़ी आलोचना की है।

अली बहादुरी जहरुमी ने कहा है कि अमरीका को चाहिए कि वह मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाली प्रथा को समाप्त करे।

उन्होंने ट्वीट किया है कि सोशल मिडिया से हीरो, शहीद क़ासिम सुलैमानी का चित्र हटाया जाना, अमरीका के आतंकी अपराधों का ही एक भाग है।

ईरान की सरकार के प्रवक्ता जहरूमी ने संयुक्त राज्य अमरीका की कायराना कार्यवाही को विश्व के लाखों लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया।

ज्ञात रहे कि सोमवार 3 जनवरी 2022 को जनरल क़ासिम सुलैमानी की शहादत की दूसरी बरसी थी।  तीन जनवरी 2020 को वे बग़दाद हवाई अड्डे के निकट अमरीका की आतंकवादी कार्यवाही में शहीद हुए थे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए