ईरान में निकली 250 शहीदों की अन्तिम यात्रा, लाखों लोग हुए उपस्थित
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i107980-ईरान_में_निकली_250_शहीदों_की_अन्तिम_यात्रा_लाखों_लोग_हुए_उपस्थित
पवित्र प्रतिरक्षा के दौरान शहीद होने वालों में से 250 शहीदों की आज ईरान में अन्तिम शव शात्रा निकाली गई।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jan ०६, २०२२ २२:५६ Asia/Kolkata
  • ईरान में निकली 250 शहीदों की अन्तिम यात्रा, लाखों लोग हुए उपस्थित

पवित्र प्रतिरक्षा के दौरान शहीद होने वालों में से 250 शहीदों की आज ईरान में अन्तिम शव शात्रा निकाली गई।

राजधानी तेहरान में गुरूवार को उन 150 शहीदों को दफ़्न किया गया जो ईरान पर थोपे गए युद्ध के दौरान पवित्र प्रतिरक्षा के काल में शहीद हुए थे।

आज तेहरान सहित ईरान के विभिन्न नगरों में इन शहीदों की अन्तिम शवयात्राएं निकाली गईं जिसमें हज़ारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।

राजधानी तेहरान के अतिरिक्त ईरान के अन्य नगरों में 100 शहीदों को दफ़्त किया गया।  ईरान में 250 शहीदों को दफ़्न किये जाने के बारे में विदेशी संचार माध्यमों में बहुत कुछ प्रतिबिंबित किया गया।

समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस ने लिखा है कि इस कार्यक्रम में आम लोगों के साथ ही साथ ईरान के बड़े अधिकारियों की उपस्थिति देखी गई।  हज़ारों की संख्या में लोग कपकपाती ठंड में सुबह से ही तेहरान विश्वविद्यालय के गेट पर एकत्रित हो गए थे।

इस संबन्ध में इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेई ने कहा है कि पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा की शहादत की बरसी के अवसर पर इन शहीदों का अन्तिम संस्कार, देश के भविष्य के लिए भलाइयां लाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए