यज़्द नगर के कुछ सुन्दर दृश्यों की एक झलक
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i108180-यज़्द_नगर_के_कुछ_सुन्दर_दृश्यों_की_एक_झलक
यज़्द वायुरोधक या विन्डब्रेक का नगर है। यह दुनिया के प्राचीनतम नगरों में से है। यहां के खाने बहुत ही स्वादिष्ट और लोग बहुत आतिथ्य सत्कार करने वाले होते हैं। यह ईरान का वह नगर है जहां बहुत अधिक देशीय और विदेशी बहुत पर्यटक आते- जाते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १२, २०२२ ०७:३१ Asia/Kolkata

यज़्द वायुरोधक या विन्डब्रेक का नगर है। यह दुनिया के प्राचीनतम नगरों में से है। यहां के खाने बहुत ही स्वादिष्ट और लोग बहुत आतिथ्य सत्कार करने वाले होते हैं। यह ईरान का वह नगर है जहां बहुत अधिक देशीय और विदेशी बहुत पर्यटक आते- जाते हैं।

इस नगर की प्राचीनता का संबंध सासानी काल से है और यह नगर जहां ज़र्तुश्तियों व पारसियों का केन्द्र है वहीं इस नगर में बहुत अधिक अग्निकुंड हैं। इस नगर की अद्भुत व अनोखी वास्तुकला ने इसे अद्तीय स्थान प्रदान कर दिया है।

जब आप यज़्द नगर की यात्रा पर जायेंगे तो इस बात को याद रखिये कि सबसे पहले आपको इस नगर के प्राचीन विंडब्रेक्स दिखाई देंगे और उसके बाद आपको इस नगर की रंग- बिरंगी और विभिन्न स्वाद की मिठाइयां खाने को मिलेंगी।

यज़्द नगर के मुख्य पर्यटन स्थल इस प्रकार हैं। यज़्द की जामा मस्जिद, वक्त साअत स्क्वायर, अमीर चख़माक स्क्वायर, दौलताबाद बाग़, लारियों के घर, शिश बादगीर जहान जलभंडार, वरहेराम अग्निकुंड, खामूशान टावर और आबे यज़्द संग्रहालय आदि।