वियना वार्ता में धीमी गति के लिए ज़िम्मेदार कौन है?
वियना में परमाणु समझौते की बहाली और अमरीकी प्रतिबंधों की समाप्ति के लिए ईरान और समझौते में शामिल देशों के बीच वार्ता जारी है, लेकिन वार्ता में आवश्यक प्रगति के अभाव का रोना रोया जा रहा है।
पिछले हफ़्ते अलग-अलग स्तर पर कई बैठके हुई, लेकिन इसके बावजूद फ़्रांसीसी विदेश मंत्री ने दावा किया कि वियना वार्ता बहुत ही धीमी गति से आगे बढ़ रही है।
यूरोपीय पक्ष की ओर से इस तरह के दावे पहले भी किए जाते रहे हैं, जबकि ख़ुद यूरोपीय देश मतभेदों के समाधान में निष्क्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस बीच, जिन मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, यूरोपीय देशों ने एक बार फिर उन पर पुनर्विचार की मांग की है। इससे भी वार्ता की गति पर प्रभाव पड़ना तय है।
इसके अलावा ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी के वार्ताकारों की अनुपस्थिति और उनका बदला जाना भी वार्ता की गति को प्रभावित कर रहा है।
इसलिए वार्ता की धीमी गति के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया जाना किसी भी तरह से उचिन नहीं होगा, बल्कि इसकी ज़िम्मेदारी ख़ुद यूरोपीय देशों को लेनी चाहिए। msm